फाल्ट होने के कारण लोगों को घंटों करना पड़ा गर्मी का सामना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज, आर्य नगर आदि मोहल्ला के लोग नौ घंटे तक बिजली न आने से परेशान हो गए। जगह-जगह हुए फॉल्ट के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त करते रहे। रात भर इसी तरह का खेल जारी रहा। पहले तो दिल्ली रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने हाई टेंशन तारों में गुरुवार की रात अचानक फाल्ट हो गया जिसके कारण धमाका हुआ। जैसे ही बिजली कर्मियों ने फाल्ट को दुरुस्त किया तो उसके बाद ट्रांसफार्मर ने नखरे दिखाने शुरू कर दिए। इसके पश्चात विद्युत कर्मियों ने ट्रांसफार्मर को भी दुरुस्त किया लेकिन बार-बार फाल्ट होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीती रात करीब 11:00 बजे विद्यतापूर्ति प्रभावित हो गई जो सुबह 8:00 के बाद सुचारू हुई है। लाइट चालू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093

























