
1300 ट्रकों व 500 टैक्सियों में लगेंगे ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों में ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगाए जाएंगे। परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जनपद में करीब 1800 व्यावसायिक वाहनों में यह डिवाइस लगाए जाएंगे जिसमें नेशनल परमिट वाले 1300 ट्रक और 500 टैक्सियां शामिल है।
आदेश के अनुसार पहले चरण में बस और ट्रकों में इसे लगाया जाएगा। उसके बाद अन्य व्यावसायिक वाहनों में इसे लगवाना होगा। आदेश न मानने पर वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। पैनिक बटन के माध्यम से सीधे लखनऊ से मदद मिलेगी। लखनऊ में स्थित कंट्रोल सेंटर तक सूचना पहुंचेगी और कंट्रोल सेंटर से सूचना को संबंधित जनपद की पुलिस के लिए स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद वाहन की लोकेशन ट्रैक कर संबंधित व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जाएगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



























