कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भूतपूर्व विधायक के निधन पर दुख जताया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गढमुक्तेश्वर के भूतपूर्व विधायक डॉक्टर अख्तर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। शोक संदेश में शीर्ष नेताओ ने कहा है कि डॉक्टर अख्तर का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है।
सोमवार को पूर्व विधायक गजराज सिंह और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉक्टर अख्तर के हापुड की बुलंदशहर रोड स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का शोक संदेश पत्र उनके बड़े बेटे जुनैद अख्तर और छोटे बेटे सोहेल अख्तर को सौंपा हैं। शोक संदेश पत्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व विधायक (गढ़मुक्तेश्वर) डॉक्टर अख्तर के इंतकाल पर अपना दुख व्यक्त किया हैं और पीड़ित परिवार के अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं और कहा हैं कि पूर्व विधायक डॉक्टर अख्तर साहब का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति हैं। जो भविष्य में कभी पूरी नहीं की जा सकती। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शोक संदेश पत्र में पीड़ित परिवार के साथ दुख की घड़ी में कांग्रेस जन द्वारा खड़ा रहने का आश्वासन दिलाया हैं। उन्होंने कहा हैं कि डॉक्टर अख्तर साहब ने अपना संपूर्ण जीवन कांग्रेस पार्टी और लोगों की सेवा में सदैव समर्पित कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा, डॉक्टर शोएब, जितेंद्र सिंह, शहजादा चौधरी, अमित सैनी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, जकरिया मनसबी, सुमित कुमार, सुबोध शास्त्री, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती ग्रुप की फैकल्टी, स्टाफ व छात्रों की ओर से चेयरमैन डॉ जे रामाचंद्रन और वाइस चेयरपर्सन राम्या रामाचंद्रन को जन्मदिन की शुभकामनाएं

























