👁 0 views Views
हापुड़ मंडी में टमाटर हुआ लाल, बिका 120 रुपए किलो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही हापुड़ मंडी में टमाटर के भाव आसमान छूने लगे है। सोमवार को हापुड़ मंडी में टमाटर 100 रुपए प्रति कलो बिका जबकि फुटकर में 120 रुपए किलो। इस टमाटर की गुणवत्ता भी कमजोर है। अन्य हरी सब्जियों के भाव भी 20-30 प्रतिशत महंगे हो गए है। यदि यही हाल रहा तो हरी सब्जियों में तेजी से रिकार्ड बनाएंगी। आमतौर से हापुड़ में हरी सब्जियों के भाव 30-40 प्रतिशत महंगे तथा खीरा 50-60 रुपए प्रति किलो बिका। आगामी दिनों में वर्षा की गति तेज होने से हरी सब्जियों, आला, प्याज व लहसून में तेजी का रुख बना है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT























