एनकाउंटर में पकड़े गए बदमाश ने किसे बेची लूटी हुई चेन?










एनकाउंटर में पकड़े गए बदमाश ने किसे बेची लूटी हुई चेन?

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान एक चेन लुटेरे को गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर के दौरान आरोपी लुटेरे के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। गिरफ्तार किए गए लुटेरे का नाम मोहम्मद आमिर पुत्र आस मोहम्मद निवासी नई बस्ती जमालपुर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद है जो फिलहाल हापुड़ के चैनपुरा में रह रहा था। गिरफ्तार किए गए बदमाश ने हापुड़ के राजेंद्र नगर और देहात क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी हुई चैन को बेचकर हासिल हुए 13,060/- रुपए नकद, सोने की चेन, अवैध तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस, स्कूटी व मोबाइल बरामद किया है। सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर चैन स्नेचर ने किसे लूटी हुई चैन बेची? ऐसे में पुलिस को इस सवाल का भी जवाब तलाशना चाहिए। लूटी हुई चैन को खरीदने वाले का नाम भी सामने आना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि पुलिस लूटी हुई सोने की चेन को खरीदने वाले के लिए यहां-वहां दबिश दे रही है।

कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!