हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक युवक के हाथ में गोली लगने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है और खुलासा किया है कि युवक ने परिजनों में दहशत बैठाने के लिए खुद ही अपने हाथ में गोली मारी थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में रविवार की रात पंचवटी कॉलोनी निवासी अनुज कुमार पुत्र महावीर सिंह देर रात किसी काम से बाहर गया था। जब वह वापस घर लौटा तो असौड़ा गांव के पास उसे बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने रोककर हाथ में गोली मार दी और हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सच्चाई का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कुछ हाथ नहीं आया। कैमरे में कोई बाइक नज़र नहीं आई जिसके बाद पुलिस को घटना पर संदेह हुआ। जब उसने सख्ती से पूछताछ की तो अनुज ने सब कुछ उगल दिया और बताया कि उसने खुद ही अपने हाथ में गोली मारी जिससे परिवार में खौफ बैठ जाए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से























