
बाबूगढ़ नगर पंचायत में शान से लहराया तिरंगा, पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ नगर पंचायत में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत बाबूगढ़ परिसर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। इस अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान देश की रक्षा और सेवा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उनके त्याग और समर्पण को नमन किया गया। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेते हुए तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय एकता, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर पंचायत परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की उन्नति, खुशहाली और विकास की कामना की।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















