
प्रदेश में परिषदीय स्कूलों का समय बदला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू (हीट वेव) के खतरे को देखते बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब सभी परिषदीय स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित हींगे। छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। शिक्षक व कर्मचारी दोपहर 1:30 बजे तक स्कूलों में उपस्थित रहते हुए शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्य करेंगे। सिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिया है। स्कूलों की दिनचर्या भी निर्धारित कर दी गई है। प्रार्थना सभा व योगाभ्यास का समय सुबह 7:30 बजे से 7:40 बजे तक और मध्यावकाश (लंच ब्रेक) का सुबह 10:00 बजे से 10:15 बजे तक तय किया गया है। पहले स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक था। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया है। मान्यताप्राप्त (प्राइवेट) विद्यालयों के लिए स्कूल प्रबंधन समिति को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने की छूट दी गई है। सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी और लू से सुरक्षित रखा जा सके।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























