
किसान का लाखों रुपए का गेहूं जला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव होशियारपुर गढ़ी के किसान राहुल कुमार के खेत में कटे हुए पड़े गेहूं में मंगलवार की तड़के आग लगने से लाखों रुपए का गेहूं जलकर राख हो गया। किसान ने फसल का मुआवजा दिलाने तथा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
किसान राहुल कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ एक विवाह समारोह में गए हुए थे। खेत में कटा हुआ गेहूं पड़ा था और सुबह गेहूं गहाई का काम शुरू होना था। 4 बजे के करीब एक फोन आया कि आपके गेहूं में आग लगी है। उन्होंने आकर देखा तो गेहूं धू-धू कर जल रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसान ने फसल का मुआवजा व दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

























