
मेरठ से प्रयागराज पहुंचना हुआ आसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई में बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इससे पूर्व लोकार्पण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। गंगा एक्सप्रेसवे को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के अनुसार डिजाइन किया गया है। लिहाजा मेरठ से प्रयागराज की लंबी दूरी अब पहले के मुकाबले कम समय में तय की जा सकेगी। अनुमान है कि जहां पहले यह सफर 10 से 12 घंटे में पूरा होता था, वह अब छह से सात घंटे में पूरा हो सकेगा। इससे आम यात्रियों के साथ-साथ माल ढुलाई करने वाले वाहनों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी के एसीईओ हरि प्रताप शाही के अनुसार यह एक्सप्रेसवे छह लेन में तैयार किया गया है, जिसे भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। इसकी कुल लंबाई लगभग 594 किलोमीटर है और राइट आफ-वे 120 मीटर चौड़ा रखा गया है। जिससे यातायात सुगम और सुरक्षित रहेगा। परियोजना को चार समूहों में बांटकर विकसित किया गया है, जिससे निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सका। इसमें आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों और उच्च गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























