
पिलखुवा में हादसे को न्योता दे रहा झुका बिजली का खंभा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के शिवाजी नगर में बिजली का खंभा लगातार एक ओर झुकता जा रहा है। खंभे की स्थिति देखकर स्थानीय लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि बिजली का यह खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की जान को खतरा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभे की हालत को लेकर संबंधित विभाग को समय रहते ध्यान देना चाहिए।
लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर झुके हुए खंभे की स्थिति का निरीक्षण किया जाए और किसी संभावित हादसे से पहले इसे दुरुस्त कराया जाए। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















