संत प्रेमानंद जी महाराज का टिकैत को मिला आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज ने कहा है कि किसान का जीवन तपस्वी जीवन है और सभी को मिलकर किसानों की समस्याओं के निदान हेतु आगे आकर कार्य करना चाहिए। किसान की फसल नष्ट हो गई तो मानों किसान नष्ट हो गया।
संत प्रवर से उद्गार भारतीय किसान यूनिय के वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत से उस वक्त व्यक्त किए, जब वह संत से आशीर्वाद लेने उनके वृंदावन आश्रम में पहुंचे थे। संत प्रवर ने किसान नेता से कहा कि किसानों को सुविधा दिलाना उत्तम कार्य है, बस उसमें स्वार्थ न हो। परमार्थ में सब जगह मंगल होगा। किसान बड़े भोले-भाले है, वह रातभर खेत में खड़े होकर अन्न पैदा करता है।
संत ने किसान नेता को किसान हित की समस्याओं को उठाने व उनके हल के लिए प्रयास करने के लिए आशीर्वाद दिया और कहा, जाओं मंगल कार्य करों।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























