हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर मौजमपुर में मंगलवार को शिव मंदिर में राधा कृष्ण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। स्थापना दिवस पर ग्रामीणों ने हिस्सा लिया जो कि भजनों पर जमकर थिरके और उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात आयोजित भंडारे में हिस्सा लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान विधि विधान से पूजन हुआ। श्रद्धालु भजनों पर जमकर थिरके। इस दौरान माहौल आस्था के रंग में रंग गया। राधे कृष्णा राधे राधे के उद्घोष के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे। गांव में स्थित शिव मंदिर पर पहुंचने पर राधा कृष्ण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई जिसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सोनू नागर, अंकुर शर्मा, भोला शर्मा, नरेंद्र, बालकर, ओमकार, जॉनी आदि उपस्थित रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























