हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया और मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी की नकदी, बैंक, पासबुक, पर्स आदि बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 379 में मुकदमा दर्ज किया था।
आपको बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक चोरी हुई जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और दिल्ली रोड पर स्थित रॉयल ट्री बैंकट फार्म के पास से तीन अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने 17 सौ रुपए नकद, बैंक पासबुक, स्लिप, पर्स आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने पुष्पा पत्नी रामबख्श, करीना पत्नी अंकुश तथा चांदनी पत्नी सुनील निवासीगण थाना बोड़ा क्षेत्र मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है।
जानिए क्या है मामला:
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के कोटला मेवतियान निवासी यामीन पुत्र रियाजुद्दीन अपनी पत्नी अजरा के साथ मंगलवार को गढ़ रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते में पैसे जमा करने गए थे। यामीन का आरोप है कि वह लाइन में लगा हुआ था और उनकी पत्नी पास ही खड़ी थी। तभी तीन महिलाएं आई और पास में खड़ी हो गई जो धक्का-मुक्की करने लगी। इसी बीच उन्होंने अजरा के थैले को काट दिया और 17 सो रुपए, रसीद आदि चोरी कर ली जिसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को मामले का खुलासा कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065























