👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 608 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम महेश चंद्र पुत्र हसरूप निवासी मोहल्ला नगला थाना बहादुरगढ़ है। पुलिस कैच पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसका सामना महेश चंद से हुआ जिसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपए कीमत का 608 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर























