हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव इकलेंडी में दो दिन पहले हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है जो जांच कर रही हैं। गठित टीमों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
बता दें कि धौलाना के इकलेंडी निवासी किसान जयप्रकाश पुत्र रोहताश का शव दो दिन पहले गांव में ही पड़ा मिला जिसपर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर मेरठ आईजी प्रवीण कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और नामजद समेत छह से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर
























