👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन बेहद गंभीरत है। इसी क्रम में थाना मोबाइलों के डैशबोर्ड पर कैमरे लगाए गए हैं जो सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े हुए हैं। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद के तीन थानों की थाना मोबाइल गाड़ियों को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया है जिससे पुलिसकर्मियों पर सीधी निगाह रखी जा सके। इन गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम भी लगवा दिया गया है। जनपद हापुड़ के हापुड़ नगर कोतवाली, पिलखुवा कोतवाली तथा गढ़मुक्तेश्वर की थाना मोबाइल गाड़ियों को सीसीटीवी और जीपीएस से लैस किया गया है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT























