
हापुड़ में तीन सगी बहनों से छेड़छाड़ के मामले में दो भाईयों सहित तीन पर मुकद्दमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने तीन युवकों पर अपनी तीन पुत्रियों के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बड़ी बहन अपनी दो नाबालिग बहनों के साथ लौट रही थी कि आरोपियों ने छेड़छाड़ की। आऱोपियों में दो सगे भाई है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव भी किया।
जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे तीनों बहनें अपने रिश्तेदार के बेटे के साथ घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में घात लगाए बंटी, प्रशांत, व अर्जुन ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने रिश्तेदार के बेटे के साथ मारपीट की और बाद में पथराव भी किया। मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343

















