
ब्राह्मण समाज ने एडवोकेट विशाल शर्मा को सम्मानित किया
हापुड,सीमन/ अशोक तोमर (EHAPURNEWS.COM): ब्राह्मण समाज ने एडवोकेट विशाल शर्मा को UGC-NET(Law) परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित समाज के गणमान्य लोगों ने एडवोकेट विशाल शर्मा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में श्री ज्ञान चंद शर्मा, श्री पी.के. शर्मा, डॉ. संजीव वशिष्ठ,मनोज शर्मा, संदीप शर्मा एवं डॉ. करुण शर्मा ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि समाज के प्रतिभाशाली एवं कर्मठ युवाओं को आगे बढ़ाने तथा उनका उत्साहवर्धन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट विशाल शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन एवं कार्यकुशलता से समाज का गौरव बढ़ाया है।
वक्ताओं ने एडवोकेट विशाल शर्मा को निरंतर प्रगति करने और समाजहित में कार्य करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















