हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग नाबालिगा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 17 जुलाई को वह अपनी पत्नी को कैंसर के इलाज के लिए हरियाणा स्थित एक अस्पताल में ले गया था। इसी बीच उसकी बहन ने सूचना दी कि उसकी दिव्यांग बेटी रात को घर के बाहर नल से पानी पी रही थी। तभी गांव के दो युवकों ने बेटी का मुंह दबाकर घर के सामने स्थित एक मकान में लेकर गए जहां एक और युवक को बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि नाबालिग पुत्री दिव्यांग है। सूचना पर अगले दिन वह पत्नी संग गांव आ पहुंचा जहां कैंसर से पीड़ित पत्नी की मौत हो गई। पीड़ित ने शनिवार को थाने में शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























