लायंस बंधुओं ने किया पौधारोपण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हापुड के लायंस बंधुओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को रविवार को गति देकर पौधारोपण किया।
लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर के पदाधिकारी नितिन गुप्ता, विवेक अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, विकास गर्ग, अनुज गोयल व अनुज मित्तल रविवार की सुबह हापुड के मेरठ रोड स्थित एक फैक्टरी के परिसर में एकत्र हुए। लायंस बंधुओं ने परिसर में पौधारोपण किया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरुरी है। उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया और अन्य को प्रेरित करने का निर्णय लिया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























