हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस व एसओजी टीम ने तीन ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो बंद घरों को टारगेट बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों ने जनपद हापुड़ सहित बम्बई, नागपुर, हैदराबाद, इंदौर, इलाहाबाद, आगरा, अलीगढ़, भोपाल व उन्नाव जैसे बड़े शहरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। घरों से चुराए गए जेवरों को बदमाश सस्ते दामों पर बेच देते थे।
पुलिस ने बताया कि पिलखुवा पुलिस व एसओजी टीम फरीदनगर रोड, पीपलाबंदपुर चौराहे के पास गश्त कर रही थी कि तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए पकड़े गए। बदमाशों में थाना हापुड़ देहात के गांव सलाई का नईम उर्फ सोनू, जनपद हरदौई के गांव ककरियां का दीपक उर्फ छोटे तथा थाना गजरौला के गांव नाईपुरा का काला उर्फ मोहसिन शामिल है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से गत दिनों पिलखुवा व हापुड़ नगर क्षेत्र में हुई सनसनीखेज चोरियों के करीब साढ़े चार लाख रुपए मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण, 13 हजार रुपए नकद, बेलचा व दो चाकू बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे दिन में मकानों की रैकी करते थे और फिर रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पकड़े गए बदमाशों की गिरफ्तारी चैकिंग के दौरान उस समय् की गई जब वे एक सुनार विकास शर्मा उर्फ पिंटू को चोरी के जेवर बेचने जा रहे थे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























