
👁 23 views Views
सड़क हादसे में टेंपो व केंटर की भिड़ंत में तीन घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के बक्सर के पास टेंपो और कैंटर की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान टेंपो में सवार तीन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब पेट्रोल पंप के पास सरूरपुर गांव के निकट कैंटर और टेंपो की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान टेंपो में सवार लोग सड़क पर यहां-वहां गिर पड़े। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले में अवगत कराया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





















