👁 0 views Views
नाले में तीन गौवंश मिले मृत अवस्था में
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुदाफरा चौकी क्षेत्र के गांव सरावणी में बुधवार की सुबह नाले में तीन गौवंश मृत अवस्था में मिलने पर क्षेत्रवासियों में काफी नाराजगी है जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया है। मामले की जांच जारी है। आपको बता दें कि बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे तो उनकी नजर नाले में मृत अवस्था में पड़े गवंशों के तीन शवों पर पड़ी। इसके बाद लोगों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस बात का खुलासा करें कि गौवंश की मृत्यु कैसे हुई और यह यहां कैसे पहुंचे?
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















