हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में विकास कार्यों की मांग को लेकर और भेदभाव के आरोपों के साथ सभासद बुधवार दूसरे दिन भी धरने पर बैठे। हालांकि अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ ने सभासदों को समझाया और आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के भीतर वह वर्क आर्डर जारी करेंगे जिससे विकास कार्य को गति मिलेगी। साथ ही वह गुरुवार को अध्यक्ष पुष्पा देवी के साथ मुलाकात कर विकास कार्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इन्होंने इसी के साथ सभी से अपील की कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और विकास कार्य न रुके।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद हापुड़ के परिसर में सभासद, अध्यक्ष पुष्पा देवी के खिलाफ धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी सभासदों ने आरोप लगाया कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। क्षेत्र में किसी भी तरह का विकास कार्य नहीं किया जा रहा। वार्डों में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। टेंडर को बार-बार निरस्त किया जा रहा है। सभासदों ने मांग की कि टेंडर को बार-बार निरस्त करने का खेल खत्म हो। पथ प्रकाश, पानी की व्यवस्था ठीक हो और वार्डों में मरम्मत कार्य, नव निर्माण कार्य किए जाएं। अपनी मांगों को लेकर बुधवार को भी सभासद धरने पर बैठे। हालांकि अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ ने सभासदों को समझाया और कहा कि सफाई व्यवस्था निरंतर प्रक्रिया है जिसमें क्षेत्रवासी भी आगे आए। इसी के साथ एक हफ्ते के भीतर वर्क आर्डर जारी किए जाएंगे जिससे विकास कार्य को गति मिलेगी। वह चेयरमैन से मुलाकात कर अपनी बात रख सकते हैं।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093























