अधिवक्ता पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बैंक कॉलोनी के रहने वाले अधिवक्ता हिमांशु राज को कुछ दबंगों ने पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार जामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमांशु राज ने बताया कि वह पैसे से अधिवक्ता है जिनकी पत्नी राजुल रानी देहात क्षेत्र की गांव पीर नगर सूदना में बाबा संत साहिब मिशन स्कूल चलाती है। पीड़िता का 270 वर्ग गज का एक प्लॉट भी है। पीड़ित पक्ष पर गांव पीरनगर सूदना के निखिल, नीतीश, निक्सन और कुंता प्लाट बेचने का दबाव बनाते आ रहे हैं। आरोपियों ने चार दिवारी की ईंटों को भी चुरा लिया है। मांग पूरी न होने पर उन्होंने अधिवक्ता पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

























