
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर में पति ने शराब के रुपए न देने पर पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता न्याय के लिए थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला अर्जुन नगर की सोनिका ने बताया कि दो साल पहले अर्जुन नगर के सूरजपाल से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद एक पुत्र हुआ। पति शराब पीने का आदी है जो कि शराब पीने के लिए रुपए मांगता है। रुपए न देने पर वह गाली-गलौज कर मारपीट करता है। कुछ दिन पहले भी पति ने शराब के लिए रुपए मांगे। रुपया देने से इंकार करने पर पत्नी के साथ मारपीट की जिसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
VIDEO: हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडक्ट्स: 6396676540

























