हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के कांग्रेस जनों ने मंगलवार को हापुड में एक बैठक की।बैठक में देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी भी उपस्थित रहें। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश की आजादी का 75 वाँ अमृत महोत्सव कांग्रेस जनों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर बनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा को संयोजक और ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी को सह संयोजक नियुक्त किया गया। इस दौरान कांग्रेस जनों द्वारा नगरपालिका परिषद चुनाव के आवेदन पत्र भी आवेदनकर्ताओं से लिए गए। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि हापुड़ शहर के सभी 41 वार्डों से सभासद का चुनाव लड़ने वाले आवेदन कर्ताओं से आवेदन पत्र आ चुके हैं। नगरपालिका परिषद की 41 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से करीब 150 लोगों ने अपने आवेदन पत्र जमा किए हैं। बहुत जल्दी ही ये आवेदन पत्र लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जमा कराए जाएंगे । इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, हरीश पुरुषोत्तम (पूर्व अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद गढ़), ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकारिया मनसबी, रामप्रसाद , मोमीन अंसारी, हसन रिजवान कुरैशी, सादक कुरैशी, सुबोध शास्त्री, आबिद हुसैन, राकेश खन्ना, राजकुमार गौतम, सचिन कुमार, शमशाद अंसारी, आकाश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041

























