नाचने वाली कांवड़ लाने वालों को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में शिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार से 30 लोग नाचने वाली कांवड़ लेकर आए थे जिनका बाबूगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ था। नगर पंचायत बाबूगढ़ के पूर्व चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर के भाई स्वर्गीय जयवीर की याद में 30 लोगों को मेडल पहनाकर, पटका उड़ाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। नाचने वाली कावड़ लाने वालों ने बताया कि 30 लोग यह कांवड़ हरिद्वार से लेकर आए थे।
नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर ने नाचने वाली कांवड़ लाने वालों को सम्मानित किया। आपको बता दें कि शिवरात्रि पर भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए बाबूगढ़ से 30 श्रद्धालु हरिद्वार से नाचने वाली कांवड़ लेकर आए थे जिसका जगह-जगह भक्तों ने स्वागत किया गया। नाचने वाली कांवड़ को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आए और उन्होंने कांवड़ की जमकर प्रशंसा की। इसी क्रम में उन्हें कांवड़ लाने वालों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, पंकज गर्ग, लोकेश वरुण, त्रिलोक चंद, आकाश खेमचंद, डॉ राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























