
बाबूगढ़ में चोरों का आतंक, एक दर्जन किसानों की ट्यूबवेल से सामान चोरी
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के जंगल में चोरों ने बीती रात करीब एक दर्जन किसानों की ट्यूबवेल को निशाना बनाया। चोर ट्यूबवेल से मोटर, स्टार्टर, तार, केबल और पंखे समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। एक मंदिर के घंटे को भी चोरी किए जाने की बात सामने आई है।
रविवार सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो ट्यूबवेलों से सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए। एक साथ कई ट्यूबवेलों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की वारदातों से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर सामान बरामद करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की।
इस दौरान राजू, विजयपाल, अनिल कुमार, दीपक चौधरी, सुधीर समेत कई ग्रामीणों ने विरोध जताया। एक साथ कई ट्यूबवेलों में चोरी की वारदात से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















