
गंगा स्नान करने आए श्रद्धालु की बाइक को चोरों ने चुराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में गंगा स्नान करने आए एक श्रद्धालुओं की बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
बुलंदशहर जनपद के थाना बीवी नगर क्षेत्र स्थित गांव खरकाली निवासी योगेंद्र ने बताया कि वह 25 मई को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए आया था। स्नान करने से पहले उसने अपनी बाइक को घाट किनारे लॉक लगाकर खड़ा कर दिया। स्नान कर वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब थी। पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही काफी देर तक बाइक की तलाश की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। पीड़ित ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरों को पकड़ने का प्रयास जारी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























