
हापुड़: नशे का इंजेक्शन लगाकर गाजियाबाद निवासी युवक ढाई वर्ष तक करता रहा नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड निवासी एक महिला का आरोप है कि गाजियाबाद निवासी एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और ढाई वर्ष तक नशे का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग युवती किसी तरह युवक के घर से भाग गई और हालत में सुधार होने पर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता नाबालिग की मां ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि महिला ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि गाजियाबाद जिले के शास्त्रीनगर का रहने वाला युवक कुनाल 5 नवंबर वर्ष 2024 को उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को एनएन रोड से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक नाबालिग को नशे का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी ने नाबालिग की नग्न अवस्था में वीडियो भी बनाई। नाबालिग युवती किसी तरह आरोपी के घर से भाग गए। छह मई 2026 को वह घर पहुंची तो नाबालिग युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों ने उसका काफी इलाज कराया जिसके बाद नाबालिग युवती ने अपने साथ हुई आपबीती बताई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि नाबालिग की मां की तहरीर के आधार पर गाजियाबाद जिला निवासी कुनाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















