
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के वार्ड नंबर-4 स्थित चौराहे पर कब्रिस्तान के बराबर में लगे बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। बताया गया कि 11 हजार वोल्ट एवं 440 वोल्ट की विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह घटना हुई।
आग लगने की सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस, थाना बाबूगढ़ पुलिस, विद्युत विभाग के लाइनमैन तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति को तत्काल बंद कराया गया और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्र को सुरक्षित किया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण खंभे पर लगे विद्युत उपकरणों में आग लगी थी, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
घटना के बाद विद्युत विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त उपकरणों का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत संबंधित विभागों को दें।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















