
👁 7 views Views
पिलखुवा: मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु की बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर के बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने चुरा लिया और फरार हो गए। खेड़ा के टंकी मोहल्ला निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 31 मई की शाम को मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। उसने बाइक बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। 1 घंटे बाद बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। इसके बाद उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























