चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर की चोरी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में बुधवार की रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नकदी और गहने चुरा लिए और फरार हो गए। किसान ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। तहरीर आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी के रहने वाले किसान धर्मवीर ने बताया कि गांव में उनके दो मकान आसपास में है। एक मकान में ताला लगाकर वह पास ही दूसरे मकान में परिवार के साथ सो रहे थे। सुबह जब जागे तो देखा कि बंद बड़े मकान के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर अलमारी में रखी दो लाख 15 हजार रुपए की नगदी और सोने-चांदी के गहने गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर एकत्र हुए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।








  • Related Posts

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की शैलेश फॉर्म कॉलोनी में जल निगम द्वारा प्लांट की बाउंड्री के भीतर 4 एमएलडी क्षमता…

    Read more

    एलायंस का सम्मान समारोह

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 142 नॉर्थ के तत्वावधान में हापुड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में एलायंस क्लब क्रिस्टल को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    एलायंस का सम्मान समारोह

    एलायंस का सम्मान समारोह

    बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

    बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

    डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

    डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

    रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

    रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

    हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग

    हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग
    error: Content is protected !!