
शहीद मेला समिति के अध्यक्ष चुने गए ललित अग्रवाल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति (पंजी) हापुड़ की वार्षिक बैठक हापुड में आयोजित की गई। मीटिंग में ललित अग्रवाल छावनी वालों को 12 वीं बार समिति का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
इसके साथ ही मुकुल त्यागी एडवोकेट को महामंत्री, आशुतोष आजाद को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
ललित अग्रवाल छावनी वालों ने बताया कि जनपद हापुड़ में एक माह के लिए लगने वाले शहीद मेले को 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस वर्ष मेले को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में और अधिक भव्य रूप से मनाया जाएगा।सभी के सहयोग से शहीद मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाया जाएगा।इस अवसर पर संरक्षक योगेन्द्र कुमार मुन्नू , चेतन प्रकाश अग्रवाल, धर्मेन्द्र शर्मा, अनिल गुप्ता टीटू, नरेंद्र सर्राफ, राजीव गर्ग दतियाना वाले, प्रभात अग्रवाल, विशाल अग्रवाल एडवोकेट, उदय कंसल, अतुल अग्रवाल दादरी वाले, सोनू बंसल, गुलशन त्यागी आडिटर विशाल गुप्ता सदस्य अभिलेश एडवोकेट, दीपांशु गर्ग, हरेंद्र कौशिक राहुल जिंदल, विशाल गोयल, याशी बंसल, संजय अग्रवाल, मन्नी वर्मा आदि मौजूद रहे।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























