
गढ़मुक्तेश्वर में भाजपा नेता के आवास के पास किसानों का जमावड़ा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व भूतपूर्व प्रदेश मंत्री मदन चौहान के बीच गत दिनों एक ढाबे के उद्घाटन अवसर पर हुई तू-तू, मैं-मैं के बाद शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर में दोनों पक्षों के समर्थकों का जमावड़ा हो गया। संभावित टकराव को टालने के लिए गढ़मुक्तेश्वर में आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात है।
भाजपा नेता व भूतपूर्व मंत्री मदन चौहान के गढ़मुक्तेश्वर आवास पर शुक्रवार को विशेष हवन का आयोजन किया जिसमें उनके समर्थक जुटे और हवन हेतु एक बड़ा यज्ञ कुंड बनाया गया। दूसरी और भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पहुंच गए। दोनों ही पक्षों ने धूप व तेज गर्मी से बचाव हेतु टेंट लगाए हैं। दोनों पक्षों के संभावित टकराव को टालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है तथा खुफिया तंत्र पल-पल की अपडेट से जनपद के आला अफसरों को अवगत करा रहा है।
भाकियू (भानू) हरदोई के जिला अध्यक्ष जितेन प्रताप सिंह ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए और जो भी दोषी है उसे जेल भेजा जाए।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























