
बूंदा-बांदी के बाद निकली तेज धूप, लू का अलर्ट जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे हुई जरा सी बूंदाबांदी के बाद तेज धूप निकल आई जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है और चिकित्सकों ने सभी से सावधानी बरतने की सलाह दी है।
गुरुवार की बात करें तो बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तेज गर्मी से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।
अप्रैल के अंत तक तापमान के बढ़ने उम्मीद है। शुक्रवार की बात करें तो सुबह 9:00 बजे बूंदाबांदी हुई और उसके बाद तेज धूप निकल आई। यदि तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि लू के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त होगा। ऐसे में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। चिकित्सकों की सलाह है कि सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे के बीच बेवजह धूप में न जाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























