हापुड़ ठहरने वाली यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त












हापुड़ ठहरने वाली यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ठहरने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी जिससे यात्री को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मुरादाबाद रेल मंडल के बालामाऊ स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग, प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते 14 से 19 फरवरी तक मेगा ब्लॉक रहेगा। शुक्रवार से 5 दिन तक लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस, शनिवार से तीन दिन के लिए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली 22453 राज्य रानी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी और 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस 15 से 19 फरवरी तक निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15 से 17 फरवरी तक बनारस से नई दिल्ली जाने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 16 से 18 फरवरी तक निरस्त रहेगी। सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 18 फरवरी तक बदले मार्ग लखनऊ, कानपुर, खुर्जा, हापुड़ के रास्ते चलेगी। इस दौरान यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मोना ड्रीम गैलरी लाए हैं धमाकेदार ऑफर: स्पिन घुमाएं और गिफ्ट पाएं: 9927143205







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!