
नगर पालिका ने करदाताओं को दी राहत, 20 फ़ीसदी छूट के साथ बिल जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के जलकर, ग्रहकर और सीवर कर के ऑनलाइन बिल जारी कर दिए हैं। करदाताओं को राहत देते हुए अप्रैल महीने में भुगतान करने पर वर्तमान कर राशि में 20 फ़ीसदी छूट देने की घोषणा की गई है। नगर पालिका परिषद पिलखुवा के इस फैसले से हजारों करदाताओं को लाभ मिलेगा।
संपत्ति करदाताओं के बिल ऑनलाइन बनाए गए हैं। लोग नगर पालिका परिषद की वेबसाइट के माध्यम से अपने बिल देख डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा पालिका कार्यालय पहुंचकर भी बिल प्राप्त किया जा सकता है। करदाताओं को समय से भुगतान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से छूट योजना लागू की गई है। कर निर्धारण अधिकारी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि अप्रैल माह में कर जमा करने वाले लोगों को वर्तमान कर राशि पर 20% की छूट दी जाएगी।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868























