बकरीद पर्व व ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर रहेगी विशेष सतर्कता










बकरीद पर्व व ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर रहेगी विशेष सतर्कता
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में ज्येष्ठ गंगा दशहरा एवं बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक मनाए जाने हेतु बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि नमाज के वक्त ईदगाह व मस्जिद की साफ-सफाई हेतु नगरी क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी एवं पंचायती राज अधिकारी साफ सफाई सुनिश्चित कराएंगे । उन्होंने कहा कि संबंधित उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी रूट पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि कुर्बानी स्थल परंपरागत रहे किसी नये व खुले स्थानों पर कुर्बानी ना दी जाए।उसके उपरांत अवशेष को खुले में ना रखें उसको सही प्रकार से डिस्पोज किया जाये। उन्होंने मिश्रित आबादी में खास तौर से ध्यान रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी ना दी जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत निर्देश दिए कि इन त्योहारों पर विद्युत की आपूर्ति निर्बाध रूप से बनी रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। जिलाधिकारी ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा के पर्व को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान आने वाले किसी भी श्रद्धालु को गंगा स्नान के दौरान कोई समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए पहले से ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए उन्होंने गंगा घाट पर बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए कोई भी श्रद्धालु वेरी गेटिंग के दूसरी ओर जाकर स्नान न करें इसके लिए बार-बार एलाउंसमेंट किया जाए उन्होंने सभी नविको को किराए की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी नाविक शराब पीकर नाव का संचालन ना करें तथा क्षमता से अधिक यात्रियों को नाव में ना बैठाया जाए। उन्होंने घाट पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। मेले में बनाई गई अस्थाई दुकानों का निरंतर चेकिंग करते रहे तथा फास्ट फूड एवं खाने पीने की जो भी दुकानें लगाई गई है खादय सुरक्षा विभाग अपनी टीम के साथ उनके खाने कि जांच समय पर करते रहे। श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में मोबाइल टॉयलेट ,चेंजिंग रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए उन्होंने मेले के दौरान साफ-सफाई के लिए शिफ्ट वाइस सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने हेतु संबंधित को निर्देश दिए बैठक के उपरांत जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले की तैयारी के संबंध में गढ़ बृजघाट का निरीक्षण किया।बैठक में अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार ,अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी , मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, लोक निर्माण विभाग, मंदिर एवं मस्जिदों के धर्म गुरु सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पुराना लेडीज पर्स, लिपस्टिक, इयररिंग, टॉपस, नेलपेंट लाओ छूट के साथ नया खरीद कर ले जाओ: 7055526511









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!