हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की देर शाम आई अचानक आंधी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई लेकिन रविवार को एक बार फिर सूर्य देवता निकल आए। ऐसे में तापमान 40 डिग्री को पार कर लगभग 42 डिग्री के आसपास पहुंच गया जिसके चलते मजबूरी में ही लोग सड़कों पर दिखाई दिए।
इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। शनिवार की शाम को जब मौसम ने अचानक करवट ली तो ऐसा लगा कि शायद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। हालांकि मौसम विभाग बीते शनिवार को बारिश को लेकर संभावना बता चुका था। हालांकि मौसम तो बदला धूल भरी आंधी भी आई लेकिन बारिश नहीं हुई। रविवार को एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और तापमान लगभग 42 डिग्री के आसपास पहुंच गया। संभावना है कि सोमवार को भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























