हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक पैसेंजर ट्रेन के ब्रेक शू चिपक गए और उसमें से धुआं निकालने लगा। इस दौरान रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया जो तुरंत मौके पर पहुंचे और समय रहते फायर एक्सटिंग्विशर की सहायता से स्थिति को काबू में किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला सोमवार का है जब दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन के ब्रेक शू अचानक चिपक गए और उसमें से धुआं उठने लगा। धुआं उठते देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंच मच गया जिन्होंने रेलवे के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और फायर एक्सटिंग्विशर की सहायता से समय रहते आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

























