हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आई आई ए धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन शांतनु सिंहल की अध्यक्षता में मंगलवार को एक मन्थन बैठक का आयोजन सोसाइटी भवन, धीरखेड़ा में किया गया जिसमें अधीक्षण अभियंता (विद्युत विभाग हापुड़) अविनाश गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। बैठक में शांतनु सिंहल ने अधीक्षण अभियंता को इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टियों के बिजली के बिल लगातार गलत आने की समस्या से अवगत कराया जिस कारण उपभोक्ताओं को बिल ठीक कराने के लिए विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं। राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली के तार बहुत ही जर्जर अवस्था में है तथा दिन में कई बार अघोषित कट होता है। सचिव पवन शर्मा ने अधीक्षण अभियंता से मांग की कि इंडस्ट्रियल बिजली घर का आधुनिकरण किया जाए तथा बिजली घर की क्षमता बढ़नी चाहिए। अधीक्षण अभियंता ने सभी समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया तथा स्टाफ़ को निर्देशित किया। बैठक में अशोक छारिया, विजय शर्मा, कपिल अरोड़ा, सौरभ अग्रवाल, अतुल गोयल, सर्वेद्र रस्तोगी, सुनील जैन, आकाश शर्मा, लोकेश गोयल, अजय माहेश्वरी वैभव गुप्ता, सरजीत सिंह आदि उधमी बंधु उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























