
पूर्व सांसद की लोक प्रियता में कमी नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ- हापुड़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल आज भले ही सांसद न हो और न हो किसी औहदे पर परन्तु उनकी लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई है बल्कि लोकप्रियता में वृद्धि नजर आ रही है। वह क्षेत्र की समस्याओं के हल कराने में पूरी तरह सक्रिय रह कर एक श्रेष्ठ नेता की भूमिका निभा रहे है।
पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है और विभिन्न संगठनों के प्लेट फार्म पर भाजपा की नीतियों, केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा रहे है, साथ ही प्रयास है कि मेरठ-हापुड़ संसदीय क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। आपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व सांसद ने सरकार के पक्ष को मजबूती के साथ जनता के समक्ष रखा है।
पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल खुशी के मौकों तथा दुख के समाचार पर भी सुख-दुख में शामिल होते हैं। वह सदैव अपनों से मिलकर खुशी तो जाहिर करते ही है, साथ ही परिवार की कुशल क्षेम पूछना भी नहीं भूलते। पूर्व सांसद की सक्रियता का ही परिणाम है कि उद्यमी हो चाहे व्यापारी अथवा सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्था हो, वे अपने कार्यक्रम या समारोह में पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को निमंत्रित करना नहीं भूलते और समारोह में उनके पहुंचने पर आयोजक गर्व महसूस करते हैं। मीडिया में प्रकाशित होने वाली खबरों से पूर्व सांसद की सक्रियता व लोकप्रियता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244


























