हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने बंद पड़े एक मकान को अपना निशाना बनाया है जहां से चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। चोर मकान से 50 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए के गहने चोरी कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्ष विहार निवासी ज्ञानेंद्र ने बताया कि वह दीपावली मनाने के लिए 12 नवंबर को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव पिलखुवा के अनवरपुर गए हुए थे। 14 नवंबर को जब वह वापस लौटे तो घर का टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए। जब वह घर में दाखिल हुए तो देखा कि मकान में सामान बिखरा हुआ है और लाखों रुपए रुपए के गहने और 50,000 की नकदी लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430
























