
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर निवासी दिवाकर शर्मा पुत्र रामगोपाल ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात करीब 8:30 बजे जब अपने घर से किसी काम के लिए गांव के पास पहुंचे तो कुछ लोगों ने एक राय होकर उन्हें घेर लिया और उसकी बाइक को टक्कर मार कर गिरा दिया। उसके बाद आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की। पीड़ित घायल हो गया जिसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला शनिवार का बताया जा रहा है जब पीड़ित कहीं जा रहा था। तभी आरोपियों ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। इस दौरान दबंगों ने पीड़ित को जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















