
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पूर्व मुकदमे से जुड़े एक युवक पर उनके फोटो का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर बदनाम करने और परिवार को धमकाने का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि युवक ने बहला-फुसलाकर उसे ले जाने का प्रयास किया था। इस संबंध में हापुड़ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। इस दौरान युवक ने उसे नशीली चीज देकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में शादी कर ली जिसे शून्य घोषित करने के लिए मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा है। मोबाइल पर पीड़िता की फोटो लगाकर इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक स्टोरी डाल रहा है जिससे आहत होकर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















