
👁 98 views Views
थाना कपूरपुर प्रभारी को लाइन भेज गया, जबकि पिलखुवा, हाफिजपुर, सिम्भावली के कोतवाल बदले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने नागरिकों को और अधिक सुरक्षा प्रदान करने तथा पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए थाना कपूरपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया है। जबकि पिलखुवा के कोतवाल अतुल कुमार को थाना हाफिजपुर तथा थाना हाफिजपुर के कोतवाल अरविंद चौधरी को थाना सिम्भावली का कोतवाल तथा थाना सिम्भावली के कोतवाल श्री सुरेश को प्रभारी निरीक्षक थाना कपूरपुर नियुक्त किया है। जबकि पुलिस अधीक्षक के पीआरओ मनोज कुमार को थाना पिलखुवा का कोतवाल बनाया गया है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















