हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने जमकर तांडव मचाया। शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों में लाखों की चोरी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घर में सो रहे लोगों को चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाया और इत्मीनान के साथ चोरी की। शनिवार की सुबह जागने पर परिजनों को चोरी का पता चला। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सहसपुरा में शुक्रवार की देर रात चोरों ने दो घरों में चोरी की जहां दीप्ति चौधरी के घर से चोर तीन लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के लाखों रुपए के जेवरात तथा गांव निवासी अमित चौधरी के मकान से तीस हजार की नकदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















